{"_id":"5f25a8288ebc3e9fbd7f73f5","slug":"firing-in-rithath-village-10-injured-mewat-news-noi5272171159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में फायरिंग, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी में फायरिंग, 10 लोग घायल
विज्ञापन
पिनगवां/पुन्हाना। रीठट गांव में शनिवार दोपहर मामूली कहासुनी के बाद कुछ दबंगों ने फायरिंग कर 10 लोगों को घायल कर दिया। इनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए पुन्हाना के सरकारी और मांडीखेड़ा के अल-आफिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
रीठट निवासी हाजी हुसैन और हाजी हाशिम ने बताया कि उनके परिवार का सदस्य सलमान शनिवार को करीब ढाई-तीन बजे टाटा 407 में पानी भरकर घर ला रहा था। जब वह गांव के ही अर्जन के मकान के करीब पहुंचा तो वहां खडे़ माहून, रूक्की सहित तीन चार लड़कों ने सलमान को रोककर कहा कि उसने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी है। इसके बाद सलमान ने इस बात से इन्कार किया। इतना सुनते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद गांव में शोर मच गया जिससे दोनों तरफ के लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन बाद में गांव के प्रमुख लोगों ने दोनो पक्षों को समझा बुझाकर वापिस भेज दिया।
घायल लुकमान, दिलशाद और आबिक ने बताया कि वे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बारा में जुबेर की दुकान पर बेठे थे। अचानक गांव रीठट निवासी दिलबाग अपने साथ सलाउदीन, रूक्की, माहून, मुफीद, मुब्बी, मकसूद सहित कई लोग हथियार के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद दिलबाग सहित अन्यों ने आते ही अपशब्द कहे और फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि करीब 30-40 राउंड गोलियां चलाई गई। इसमें हसन पुत्र इसराईल, मुस्तकीम पुत्र सौदान, आकिब पुत्र हकमुदीन, फरमान पुत्र फजरू, दिलशाद पुत्र दाउद, प्रवेज पुत्र इरशाद, लुकमान पुत्र कासिम सहित करीब दस लोग घायल हो गए। हसन मोहम्मद की हालत नाजुक बनी हुई है जिसे शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है इसके अलावा मुस्तकीम व आकिब की भी हालत गंभीर है। गांव में तनाब बना हुआ हैं
विज्ञापन
पिनगवां थाना प्रभारी मलखान का कहना है कि उनको सूचना मिली है मामले की जांच की जा रही है। साथ ही घायलों को इलाज कराया जा रहा है घायलों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।