{"_id":"6633d1137a6c412bf9007f2e","slug":"firing-in-milk-khatana-village-due-to-rivalry-police-deployed-grnoida-news-c-23-1-noi1091-30840-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रंजिश में मिल्क खटाना गांव में फायरिंग, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रंजिश में मिल्क खटाना गांव में फायरिंग, पुलिस तैनात
विज्ञापन
रंजिश में मिल्क खटाना गांव में फायरिंग, पुलिस तैनात
आरोपियाें ने 15 से अधिक गोलियां चलाईं, पीड़ित और परिजन बाल-बाल बचे
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। मिल्क खटाना गांव में रंजिश में आदेश कुमार के घर पर बृहस्पतिवार को गांव के युवकों ने 15 से अधिक गोलियां चलाईं, हालांकि परिवार के लोग बाल-बाल बचे। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि आदेश का गांव के ही कल्लू उर्फ कुलदीप व अन्य से रंजिश चल रही है। पिछले साल 17 सितंबर को भी दादरी-जारचा रोड पर एक-दूसरे पर फायरिंग की गई थी। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। उस समय दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। रंजिश बढ़ते देख आसपास के लोगों ने फैसले के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था।
बृहस्पतिवार देर शाम घर के बाहर खड़े आदेश को देखकर कल्लू, सचिन, सोनू और संदीप गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने पर आदेश और परिजन ने घर में घुसकर जान बचाई। एसीपी रमेश पांडे का कहना है कि गांव में दो पक्षों में रंजिश को लेकर फायरिंग की गई है। पुलिस बल तैनात किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।