फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Firing between history sheeter brothers over property dispute

Noida News: प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर भाइयों के बीच फायरिंग

Wed, 24 Apr 2024 04:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Firing between history sheeter brothers over property dispute
बसई गांव के अशोका होटल में हुई घटना से मची अफरातफरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बसई गांव के अशोका होटल में सोमवार को दो गैंगस्टर भाइयों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग से अफरातफरी मच गई। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से भाग गए। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


कोतवाली फेज थ्री के सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है कि सोमवार को वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि अशोका होटल पर दो पक्षों में फायरिंग हो रही है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब तक फायरिंग कर रहे दोनों गैंगस्टर भाई भाग निकले। घटनास्थल पर पुलिस को कई कारतूस मिले हैं। जिस समय पुलिस पहुंची एक पक्ष के आजाद यादव, सुरेंद्र और दूसरे पक्ष के राकेश यादव व तय्यूब एक दूसरे पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर रहे थे। होटल के गेट पर अभी भी गोलियों के निशान हैं। आरोपी आजाद यादव के पिता अशोक यादव के खिलाफ पूर्व में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों पर दर्ज हैं। गाजियाबाद कचहरी में हुए एक हत्याकांड में भी वह आरोपी हैं। अशोक यादव गाजियाबाद से पुलिस अभिरक्षा से भी फरार हो गया था। मौजूदा समय में वह बीमार हालत में है। उसकी दोनो किडनी खराब हो गई हैं। दूसरा आरोपी राकेश यादव अशोक यादव का सगा भाई है। इसका भी आपराधिक इतिहास है। इन लोगों के खिलाफ नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों पर कई मुकदमे हैं। बताया जा रहा है कि अशोका होटल को लेकर भतीजे आजाद और चाचा राकेश में विवाद है। आजाद की मां की भी पूर्व में हत्या हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों राकेश यादव, आजाद यादव व तययूब को को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed