फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire prevention teams formed in societies, women learning to operate equipment

Noida News: आग से बचाव के लिए सोसाइटियों में बनीं टीमें, महिलाएं उपकरण चलाना सीख रहीं

Sat, 23 May 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Fire prevention teams formed in societies, women learning to operate equipment
फोटो ---
विज्ञापन


लोटस बुलेवर्ड की टीम उपकरणों से लैस हो रही, लोटस पनाश, ग्रैंड अजानारा समेत कई सोसाइटियों में मिल रही ट्रेनिंग

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं ने शहर के सेक्टर-सोसाइटियों के लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इससे निपटने के लिए लोग अग्निशमन से जुड़े उपकरण चलाना सीख रहे हैं, ताकि हादसा होने पर उससे निपटा जा सके। कई सोसाइटियों में इसके लिए टीम बनाई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर लोटस पनाश, ग्रैंड अजानारा समेत कई सोसाइटियों में महिलाओं को उपकरण चलाने सिखाए जा रहे हैं।
सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड में 10 लोगों की एक टीम तैयार की गई है, जो सिर्फ इन्हीं मामलों में फायर टीम से पहले पहुंचकर स्थिति संभालेगी। एओए सदस्य अल्का वर्मा ने बताया कि जिस तरह से घटनाएं हो रहीं हैं, व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। इसी के तहत गठित टीम को फायर सेवा के लिए तैयार किया गया है। उन्हें फायर फाइटिंग से जुड़े उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। आग लगने पर यह टीम देश के बॉर्डरों पर तैनात फौजियों की तरह तुरंत मोर्चा संभालेंगी।
विज्ञापन

इसी तरह सेक्टर-107 स्थित लोटस-300, लोटस इस्पेशिया, ग्रैंड अजनारा हैरिटेज, महागुन मॉडर्न समेत तमाम सोसाइटियों में लगातार मॉक ड्रिल कर अग्नि सुरक्षा के तरीके सिखाए जा रहे हैं। सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी निवासी उमेश चौधरी पूरी सोसाइटी में फायर सेफ्टी को लेकर सभी को एकजुट करने में जुटे हैं। एफएम टीम से प्रकाश गौतम फहीम अनवर स्टेप बाय स्टेप उपकरण चलाना सिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



----
हमारे पास एक जेट पंप है, जो बूस्टिंग का काम करता है। 20वीं मंजिल तक यह बिना देरी किए पानी का तेज छिड़काव कर सकता है, जो आग बुझाने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। -शैलेत सिब्बल, एओए अध्यक्ष, लोटस इस्पेशिया सोसाइटी
--
टीम में करीब 10 लोग हैं। सूचना मिलते ही यह हादसे वाली जगह पहुंचकर मोर्चा संभालेगी। इसमें सुरक्षाकर्मी के एक छोटे समूह को भी शामिल किया गया। आज सोसाइटीवासी उपकरण चलाने का प्रशिक्षण लेंगे। -राजेश रस्तोगी, एओए अध्यक्ष, लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी
---
हम अब फायर ड्रिल कराएंगे। सभी को एसी की सर्विसिंग कराने को भी कहा गया है, ताकि वह सुचारू रूप से चलें। फायर अलार्म भी चेक कराए जा रहे हैं। -भुवन चतुर्वेदी, एओए अध्यक्ष, लोटस-300 सोसाइटी
---
हमारे यहां नियमित मॉक ड्रिल होती है। इसके अलावा सभी उपकरण चेक किए जा रहे हैं, ताकि आपात स्थिति में वह सही से काम कर सकें। अग्निशमन की टीम का विशेष सहयोग है। -अमित त्यागी, एओए अध्यक्ष, लोटस पनाश सोसाइटी

----
एसी ब्लॉस्ट के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं, उनकी नियमित सर्विसिंग कराएं, सभी सोसाइटियों, सेक्टरों में नियमित मॉक ड्रिल कराई जा रही है। -प्रदीप कुमार चौबे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed