फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire in sweets and shoes shop, employee dies of suffocation

मिठाई और जूते की दुकान में आग, कर्मचारी की दम घुटने से मौत

Tue, 30 Aug 2022 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fire in sweets and shoes shop, employee dies of suffocation
ग्रेटर नोएडा। जगत फार्म बाजार स्थित प्रह्लाद मिष्ठान भंडार एवं रेस्तरां में सोमवार तड़के आग लग गई। आगजनी में दुकान के भीतर सो रहे कर्मी मथुरा के आयरा खेड़ा गांव निवासी शशि कपूर (21) की दम घुटने से मौत हो गई। मिठाई की दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते पास की जूते की दुकान को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिस ने आग पर काबू पाया। आग से दोनों दुकानों में लाखों का सामान जल गया। फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

दनकौर निवासी महेंद्र के भतीजे यतेंद्र शर्मा की जगत फार्म में मिठाई की दुकान है। दुकान पर शशि कपूर काम करता था। रविवार रात वह काम पूरा कर शटर भीतर से बंद कर दुकान में ही सो गया था। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे किसी पड़ोसी ने दुकान से धुआं निकलता देख यतेंद्र को सूचना दी। आग जूते की दुकान तक पहुंच गई। दोनों दुकानों में रखा सामान जल गया। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए सबसे पहले शशि को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आएगी। सूचना पर शशि कपूर के मथुरा से परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि जूते की दुकान संचालक एक दिन पहले ही 95 हजार रुपये का नया माल खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही की कॉल नहीं की रिसीव
महेंद्र ने बताया कि पड़ोसी के दुकान से धुआं निकलने की सूचना मिलते ही शशि के मोबाइल पर भी कॉल की गई लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। आशंका है कि धुएं के कारण वह सोते हुए ही बेहोश गया था। इसी वजह से वह आग से बचने का भी प्रयास नहीं कर पाया।

21 दिन पहले ही खोली थी मिठाई की दुकान
महेंद्र ने बताया कि उनकी एक दुकान दिल्ली और एक दनकौर में है। शशि कपूर काफी दिन से उनके पास काम करता था। इससे उस पर उन्हें पूरा भरोसा था। हालांकि वह कोरोना काल में अपने घर चला गया था। फिर वह दूसरे शहर चला गया। लेकिन वहां उसका मन नहीं लगा। वह वापस उनके पास आकर काम करने लगा। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को ही दुकान का उद्घाटन किया गया था। कर्मचारियों के लिए उन्होंने रामपुर में कमरा ले रखा है लेकिन दुकान में एसी चलने के कारण वह यहीं सो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed