फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fire in spice mall

स्पाइस मॉल में लगी आग, 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला, जानिए कैसे लगी आग

Tue, 27 Aug 2019 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
fire in spice mall
स्पाइस मॉल में लगी आग - फोटो : राजन राय
नोएडा। सेक्टर-25ए स्थित स्पाइस मॉल में सोमवार दोपहर बाद आग लग गई। पूरे मॉल में धुआं भरने से अफरातफरी मच गई। तुरंत ही मॉल व मल्टीप्लेक्स में मौजूद करीब 500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


आग लगने के बाद मौके पर छह दमकल की गाड़ियां पहुंची लेकिन इससे पहले ही मॉल में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर काबू पा लिया गया था। आग से कोई हताहत नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक स्पाइस मॉल की दूसरी मंजिल पर बार्बीक्यू रेस्तरां है।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब 2.30 बजे रेस्तरां में कुछ लोग खाना खा रहे थे। तभी रेस्टोरेंट की चिमनी में आग लग गई। चिमनी का मुंह मॉल के छत पर खुलता है। वहां से भी आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते मॉल के अंदर धुआं भर गया। करीब 2: 40 मिनट पर अग्निशमन विभाग को सूचना मिली और करीब आधा दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पहुंची। तब तक मॉल के फायर फाइटिंग सिस्टम से आग को बुझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिमनी की सफाई नहीं होने से लगी आग
अग्निशमन अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि रेस्तरां की चिमनी की सफाई काफी दिनों से नहीं हुई थी। इस कारण चिमनी के अंदर तेल व अन्य खाद्य पदार्थ जम गए थे। सोमवार दोपहर को जब रेस्तरां में खाना बनाया जा रहा था। तभी चिमनी के अंदर जमे पदार्थ में आग लग गई। चिमनी से होती हुई टॉप फ्लोर पर लगे एग्जास्ट फैन में भी आग लग गई। आग व धुएं के बीच मॉल के कुछ अलार्म बजे और कुछ नहीं बजे। इसके बाद मॉल के कर्मचारियों ने सभी लोगों को बाहर निकाल दिया।

फिल्में रोक कर निकाले गए लोग
जिस वक्त आग लगी उसी दौरान 8 थियेटरों में मूवी चल रही थी। जिनमें करीब 200 से अधिक लोग मौजूद थे। आग लगने के तुरंत बाद फिल्में रोक दी गई और सभी लोगों को बताया गया कि हल्की आग लगी है। सभी लोग बाहर चलें। करीब 10-15 मिनट के भीतर ही मॉल को पूरी तरह से खाली करा लिया गया। इस दौरान सिक्योरिटी स्टाफ ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया और आग पर लगभग काबू पा लिया।

लापरवाही की होगी जांच
अग्निशमन अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि रेस्तरां की ओर से लापरवाही बरती गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मॉल के पास फायर का एनओसी है।

सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो
स्पाइस मॉल में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। दरअसल, एलिवेटेड रोड से लोगों ने धुआं देखकर वीडियो बना लिया था। मॉल के अंदर कई लोगों को तो वीडियो देखकर आग की जानकारी लगी। तब तक मॉल प्रबंधन की तरफ से भी लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया गया था।

स्पाइस मॉल के एक रेस्तरां की चिमनी में आग लगी थी। इससे आग की लपटें टॉप फ्लोर से निकलने लगी। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है।- वैभव कृष्ण, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed