{"_id":"5d643f468ebc3e93c52edd41","slug":"fire-in-oil-factory-grnoida-news-noi457382312","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंथा ऑयल के गोदाम में लगी आग, धमाकों के साथ हवा में उड़े ड्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंथा ऑयल के गोदाम में लगी आग, धमाकों के साथ हवा में उड़े ड्रम
Tue, 27 Aug 2019 08:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
वेयर हाउस में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा साइट-5 स्थित केवी अरोमेटिव (मेंथा ऑयल बनाने वाली) कंपनी के गोदाम में रविवार रात 12 बजे आग लग गई। गोदाम में ज्वलनशील मेंथा ऑयल के 500 ड्रम रखे थे। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
ऑयल के ड्रम तेज धमाकों के साथ हवा में उड़ते दिखाई दे रहे थे। दमकल कर्मियों ने 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में 12 दमकल वाहनों का इस्तेमाल किया गया। करीब 200 मेंथा ऑयल के ड्रम को बचा लिया गया है। आग बुझाने के प्रयास में एक ड्रम एफएसओ के वाहन के पास भी आकर गिरा लेकिन दमकलकर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
एफएसओ ज्ञानप्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार रात लगभग 12 बजे साइट-5 स्थित कंपनी के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल और पुलिस को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला साथ ही आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मियों को भी अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
दमकल कर्मी तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे लेकिन ज्वलनशील मेंथा ऑयल तक पहुंचते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एफएसओ ने बताया कि मेंथा ऑयल से भरे ड्रम गर्म होकर फटने लगे थे। थोक बाजार में मेंथा ऑयल की कीमत 1300 रुपये प्रति लीटर बताई गई है।
हर दमकल वाहन ने लगाए 6-6 चक्कर
एफएसओ के मुताबिक प्राथमिक पड़ताल में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। आग बुझाने के लिए 12 दमकल वाहनों ने 6-6 चक्कर लगाए। इस तरह करीब 70 से अधिक दमकल वाहनों का पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया।
शार्ट सर्किट से लगी आग
आग शार्ट सर्किट से लगी थी। नुकसान के बारे में कंपनी प्रबंधन ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। आग भीषण थी। मेंथा ऑयल के ड्रम तेज धमाकों के साथ हवा में उड़ रहे थे। ऑयल से भरे 200 ड्रम बचा लिए गए हैं। - ज्ञानप्रकाश शर्मा, एफएसओ सूरजपुर फायर स्टेशन