{"_id":"5e2f23188ebc3e4b3412bcef","slug":"fire-in-nagarpalika-office-mewat-news-noi488280178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। नगरपालिका कार्यालय के बुजुर्ग सुविधा केंद्र में शनिवार देर रात आग लगने से दस्तावेज जल गए। अग्निशमन दल ने घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। नगरपालिका सचिव प्रदीप की शिकायत पर नूंह सिटी थाना पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
नगरपालिका सचिव प्रदीप के मुताबिक घटना के दौरान कार्यालय में सो रहे कुछ कर्मचारियों को आग की भनक लगी तो शोर मचाते हुए पास में फायर बिग्रेड कार्यालय के कर्मचारियों को जानकारी दी। अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी दस्तावेज जलकर रखा हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस रात को पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग की सूचना पर सुबह नपा के सचिव प्रदीप सभी अन्य मौके पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच के लिए फोरेंसिस जांच टीम को मौके पर बुलाया। सिटी थाना प्रभारी भगवत प्रसाद ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं सचिव प्रदीप ने कहा जो नपा का ऑनलाइन रिकॉर्ड है उसका बैकअप मिल जाएगा, लेकिन आग के चलते नपा कार्यालय के कागजी रिकॉर्ड जल गए हैं। पुलिस द्वारा आग लगने वाले कमरे को सील किया गया है।