फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fire in nagarpalika office

नगरपालिका कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जले

Mon, 27 Jan 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
fire in nagarpalika office
नूंह। नगरपालिका कार्यालय के बुजुर्ग सुविधा केंद्र में शनिवार देर रात आग लगने से दस्तावेज जल गए। अग्निशमन दल ने घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। नगरपालिका सचिव प्रदीप की शिकायत पर नूंह सिटी थाना पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव प्रदीप के मुताबिक घटना के दौरान कार्यालय में सो रहे कुछ कर्मचारियों को आग की भनक लगी तो शोर मचाते हुए पास में फायर बिग्रेड कार्यालय के कर्मचारियों को जानकारी दी। अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी दस्तावेज जलकर रखा हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस रात को पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग की सूचना पर सुबह नपा के सचिव प्रदीप सभी अन्य मौके पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच के लिए फोरेंसिस जांच टीम को मौके पर बुलाया। सिटी थाना प्रभारी भगवत प्रसाद ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं सचिव प्रदीप ने कहा जो नपा का ऑनलाइन रिकॉर्ड है उसका बैकअप मिल जाएगा, लेकिन आग के चलते नपा कार्यालय के कागजी रिकॉर्ड जल गए हैं। पुलिस द्वारा आग लगने वाले कमरे को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed