फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fire in furniture ware house

Noida News: फर्नीचर गोदाम की तीसरी मंजिल पर अचानक लगी आग

Wed, 13 Aug 2025 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
fire in furniture ware house
फर्नीचर गोदाम की तीसरी मंजिल पर अचानक लगी आग
विज्ञापन

- सर्फाबाद में बंद फ्लैट में बैटरी फटने से आग लगी, दोनों जगह आग बुझाई गई

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-10 में एक फर्नीचर गोदाम में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। वहीं सर्फाबाद में बंद फ्लैट में भी इनवर्टर बैटरी फटने से आग लग गई। इससे फ्लैट में रखे सिलेंडर में आग लगने से विस्फोट हो गया। दोनों घटनाओं की सूचना पर 16 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। दोनों आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया और इनमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार दोपहर के वक्त सेक्टर-10 में फर्नीचर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर 10 गाड़ियां भेजी गईं। टावर के तीसरे फ्लोर पर बने फर्नीचर गोदाम में आग लगी थी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने आसपास की कंपनियों के दीवार पर पानी के छिडक़ाव किए और साथ ही पास के बिजली पोल से कनेक्शन को काट दिया गया। करीब एक घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आसपास फर्नीचर की कई अन्य दुकानें और गोदाम होने के कारण आग फैलने का खतरा भी बना हुआ था, लेकिन समय रहते दमकलकर्मियों ने आग को सीमित दायरे में रोक लिया और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद गोदाम के कर्मचारियों और आसपास की दुकानों में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन आग फर्नीचर गोदाम को काफी नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन विभाग की प्राथमिक जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैटरी फटने से फ्लैट में लगी आग

वहीं बुधवार दोपहर को सर्फाबाद में एक बंद फ्लैट में आग लग गई। इस फ्लैट में कुछ छात्र किराए पर रहते हैं। फ्लैट के अंदर इनवर्टर बैटरी के फटने से आग लगी थी। इसके बाद फ्लैट के अंदर आग फैल गई और सिलेंडर में लग गई। इससे सिलेंडर भी फट गया और आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। चारों तरफ धुआं फैल गया और आग की तेज लपटें निकलने लगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग लगने की सूचना पर छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग को पूरी तरह से बुझा लिया। इसमें कोई फंसा नहीं था और कोई हताहत नहीं हुआ है। संकरी गलियों के बीच ग्लोबल होम्स सोसाइटी में यह फ्लैट था। इस कारण दमकल वाहनों को मौके पर पहुंचने में दिक्कत हुई। आग लगने के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोग अपने अपने घर को छोड़कर बाहर आ गए। इससे सोसाइटी के अन्य फ्लैट में थोड़ा नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed