{"_id":"66045b094ea5ecf8de06f162","slug":"fire-extinguishing-arrangements-are-not-proper-in-more-than-40-societies-grnoida-news-c-1-gnd1002-1543736-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 40 से ज्यादा सोसाइटियों में आग बुझाने के इंतजाम ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 40 से ज्यादा सोसाइटियों में आग बुझाने के इंतजाम ठीक नहीं
विज्ञापन
- इकोविलेज वन और अजनारा में ठप मिला अग्निशमन यंत्र, अग्निशमन विभाग जारी करेगा नोटिस
- 301 इमारतों की हुई जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की 40 से अधिक सोसाइटियों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। ग्रेनो वेस्ट के इको विलेज वन और सेक्टर-77 स्थित अजनारा सोसाइटी में अग्निशमन यंत्र ठप पड़े हैं। अग्निशमन विभाग ने फायर ऑडिट में यह बात सामने आई है। विभाग की ओर से एक पखवाड़े में जिले के 301 बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने के इंतजाम की जांच की गई थी। अग्निशमन विभाग जल्द ही अन्य सोसाइटियों का फायर ऑडिट करेगा। विभाग जल्द ही इको विलेज वन और अजनारा सोसाइटी को नोटिस भेजेगा।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर अग्निशमन विभाग की टीम ने बहुमंजिला इमारतों में आग लगने की दुर्घटनाओं को कम करने को लेकर फायर ऑडिट अभियान चलाया है। एक पखवाड़े में इमारतों में फायर सिस्टम, स्प्रिंकलर, हौजपाइप से लेकर अलार्म की जांच की गई। इनमें 40 सोसाइटियों में फायर सिस्टम, अलार्म, स्प्रिंकलर में कमी पाई गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक हाइराइज सोसाइटी की जांच की जा रही है। अग्निशमन सुरक्षा में कमी मिलने पर उसे दुरुस्त करने के प्रयास किए जाते हैं। कई मामलों में तय समय सीमा में इंतजाम बेहतर कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिन सोसाइटियों में अग्निशमन सुरक्षा पूरी तरह ठप मिले हैं उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
बहुमंजिला इमारतों में इस तरह की दिक्कतें
बहुमंजिला इमारतों में इमरजेंसी निकास मार्ग जरूरी है। अधिकतर इमारतों में तो निकास मार्ग होते हैं लेकिन वहां सामान रख दिए जाते हैं। इन इमारतों में सीढि़यों व अन्य स्थानों पर स्मोक प्रेशराइज सिस्टम होता है। अगर आग लग जाए तो इसे खोल देने पर धुआं आसानी से बाहर निकलता है। इसी तरह हौजपाइप लगा होना जरूरी है। आग लगने की घटना के बाद दमकल हौजपाइप को दमकल से जोड़ती है लेकिन अधिकतर इमारतों में हौज पाइप का रखरखाव ठीक नहीं है।