{"_id":"68e4249e6c42cab48d0e091e","slug":"fire-broke-out-in-vishal-mega-mart-glass-was-broken-and-water-was-sprayed-na-news-c-30-gbd1036-736004-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विशाल मेगा मार्ट में लगी आग, शीशे तोड़कर की पानी की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विशाल मेगा मार्ट में लगी आग, शीशे तोड़कर की पानी की बौछार
विज्ञापन
संजय नगर सेक्टर 23 स्थित विशाल मेगा मार्ट के दूसरे माले लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत वीड
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर 23 स्थित विशाल मेगा मार्ट की दूसरी मंजिल पर सोमवार तड़के सवा तीन बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। प्लास्टिक और पॉलीथिन के पैकेट में लगी आग से निकले धुआं के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर करीब 3 घंटे में काबू पाया।
धुआं अधिक होने के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों ने शीशों को तोड़कर पानी की बौछार की। आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए बीए सेट पहनकर अंदर घुसे दमकलकर्मियों ने उसे काबू पाते हुए आसपास की इमारतों को आग की चपेट में आने से बचा लिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सोमवार तड़के लगभग सवा तीन बजे फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिली कि संजयनगर स्थित विशाल मेगा मार्ट में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली से अग्निशमन अधिकारी को एक फायर टेंडर मय यूनिट के मौके पर भेजा गया। घटना स्थल पहुंचकर देखा कि भवन में बने मेगा मार्ट द्वितीय तल पर आग लगी थी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन कोतवाली से तीन फायर टेंडर, फायर स्टेशन वैशाली से एक फायर टेंडर तथा फायर स्टेशन साहिबाबाद से भी एक फायर टेंडर घटनास्थल पर बुलाए गए। विशाल मेगा मार्ट के मैनेजर ललित कुमार ने बताया कि दूसरी मंजिल पर रखा सामान जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
आसपास के लोगों में रही दहशत
आग लगने से तड़के तीन बजे आसपास के क्षेत्र में धुआं हो गया। विशाल मेगा मार्ट के आसपास बने आवास और दुकानदारों में लगातार फैलते धुएं और आग को देखकर आसपास का के लोग डर गए और घरों से निकल आए। कई लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचने के लिए टीम का सहयोग किया। दो घंटों तक शीशे तोड़कर दमकल की टीम पानी की बौछार करती रही। इसके बाद करीब पांच बजे टीम अंदर दाखिल हुई।

संजय नगर सेक्टर 23 स्थित विशाल मेगा मार्ट के दूसरे माले लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत वीड- फोटो : samvad