फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire broke out in the hostel, fire brigade evacuated the students safely

UP: महिला हॉस्टल में लगी भीषण आग, सीढ़ी से उतरते हुए दूसरी मंजिल से गिरी छात्रा, मची हाहाकार; देखें वीडियो

Fri, 28 Mar 2025 01:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 28 Mar 2025 01:45 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि  एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगी थी। हालांकि, फायर विभाग आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहा है। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Fire broke out in the hostel, fire brigade evacuated the students safely
छात्रावास में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार को लगी आग का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल आग के कारण छात्राओं में दहशत फैल गई थी। इस कारण कुछ छात्राएं कमरे में बंद हो गईं, जबकि कुछ सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकलने की कोशिश करने लगीं।

विज्ञापन


इस दौरान दूसरी मंजिल पर फंसी दो छात्राओं ने बालकनी से उतरने का प्रयास किया। छात्राओं को फंसा देखकर लोगों ने सीढ़ी भी लगाई थी। इस दौरान एक छात्रा जब बालकनी में रेलिंग के सहारे उतर रही थी। सीढ़ी पर पैर  फिसलने के कारण छात्र नीचे गिर गई। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार शाम हॉस्टल में करीब 5:25 बजे लग गई थी। प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लगे एयर कंडीशनर (एसी) का कंप्रेसर फटने से आग लगी थी थी। आग लगते ही पूरी इमारत में धुआं फैल गया। जिससे छात्राओं में अफरातफरी मच गई थी। धुएं से छात्राओं को सांस लेने में परेशानी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई छात्राओं ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने ब्रीदिंग अपारेटस पहनकर धुएं से भरी इमारत में प्रवेश किया और सीढ़ियों के माध्यम से छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला।


आग की वजह से पूरे हॉस्टल में सांस लेना मुश्किल हो गया था। 160 से अधिक  छात्राओं को सुरक्षित निकाल लिया। बचाव अभियान के दौरान एक दमकल कर्मी के हाथ में भी छाले पड़ गए। आधे घंटे के भीतर सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। 

ये भी पढ़ें: UP: पत्नी की हत्या का आरोपी सबूतों के अभाव में बरी, गला घोंटकर मारने का लगा था आरोप


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed