{"_id":"6867e63b12e12aa5890e8ed2","slug":"fire-broke-out-in-the-flat-due-to-short-circuit-in-the-ac-grnoida-news-c-23-1-lko1064-67106-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एसी में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एसी में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग
विज्ञापन
एसी में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग
ग्रेनो वेस्ट स्थित मेफेयर सोसाइटी की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित मेफेयर सोसाइटी में शुक्रवार को 15वीं मंजिल के फ्लैट में आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया।
गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। फ्लैट के अंदर से बच्ची और एक डॉगी की आवाज आ रही थी, वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। सोसाइटी के फ्लैट में जब आग लगी तो अफरा तफरी का माहौल हो गया। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। अभी तक की जांच में पता चला है कि एसी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है, जोकि कुछ ही देर में पूरे फ्लैट में फैल गई। तीन गाड़ियों की मदद से आग को बुझा दिया गया है।