फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in the building of ESIC Hospital in Noida Sector 24

Noida Fire: ईएसआई अस्पताल की ओपीडी में लगी थी आग, मच गई थी अफरातफरी: दमकल कर्मियों ने 30 मिनट में पाया काबू

Sat, 02 Sep 2023 10:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 10:42 PM IST
सार

ईएसआई अस्पताल की ओपीडी में शनिवार शाम को शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
Fire broke out in the building of ESIC Hospital in Noida Sector 24
ईएसआईसी हॉस्पिटल में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल की ओपीडी में शनिवार शाम को शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने की कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल के ओपीडी में लगे इलेक्ट्रिक पैनल में अचानक आग लग गई। इलेक्ट्रिक पैनल से शुरू हुई आग देखते ही देखते लकड़ी के काउंटर तक पहुंच गई। लकड़ी के काउंटर में आग लगते ही तेज लपटें निकलने लगी। इससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। हालांकि शनिवार को अस्पताल में ओपीडी बंद थी। आग लगने से इमरजेंसी से लेकर आवासीय परिसर में रहने वाले लोग बाहर आ गए।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब तीस मिनट में आग पर काबू पा लिया। सीएफओ ने बताया कि आग अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी में लगे इन्वर्टर व इलेक्ट्रिक पैनल में हुए शार्ट सर्किट होने से लगी थी।

फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं कर रहा था काम
ईएसआई अस्पताल में आग लगने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई थी। इस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। इस दौरान अस्पताल में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा था। अहम है कि अग्निशमन विभाग ने कुछ महीने पहले ही अस्पताल की जांच की थी। तब अस्पताल का फायर सिस्टम दुरुस्त नहीं मिला था। इसके बाद अग्निशमन विभाग की तरफ से दो बार नोटिस भेजा गया था। इसके बाद भी अब तक आग बुझाने के इंतजाम दुरुस्त नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed