फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fire broke out in restaurant in Greater Noida West today due to cylinder explosion

फायर सिस्टम से टला हादसा: रेस्टोरेंट में सिलेंडर लीकेज से रेगुलेटर में लगी आग, धमाके से शीशे टूटे; चार घायल

Fri, 20 Feb 2026 05:48 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Feb 2026 05:48 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस हादसे में चार लोग झुलस गए। सीएफओ प्रदीप चौबे के अनुसार, बिल्डिंग के फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
fire broke out in restaurant in Greater Noida West today due to  cylinder explosion
सिलेंडर लीकेज से रेगुलेटर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 स्थित स्थित कोको काउंटी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के भूतल पर स्थित नागपाल रेस्टोरेंट में सिलेंडर में तेज धमाके आग लग गई। हादसे में रेस्टोरेंट को दो कर्मचारी झुलस गए। वहीं एक ग्राहक महिला और उसका 17 साल का बच्चा भी आग लगने के दौरान भागते समय चोटिल हो गए। सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

 
सीएफओ प्रदीप चौबे का कहना है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12.40 मिनट पर सूचना मिली थी कि इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 10 के फूड प्लाजा में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग लग गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण रेगुलेटर में आग लग गई थी। आग लगने के साथ ही तेज धमाके जैसी आवाज हुई। जिससे रेस्टोरेंट के शीशे टूट गए।
विज्ञापन


इस घटना में रेस्टोरेंट में काम कर रहे दो कर्मचारी झुलस गए। वहीं हादसे के दौरान भागते समय के महिला और उनका बच्चा चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। बिल्डिंग में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल के आने से पहले ही आग बुझ गई थी। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। किसी प्रकार का खतरा नहीं है। गैस रिसाव और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।


रेस्टोरेंट प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं निवासियों का कहना है कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। जिससे लोग अपने-अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए। कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed