{"_id":"69d52adb980074e795064dd3","slug":"fire-broke-out-in-a-tent-warehouse-burning-everything-to-ashes-noida-news-c-1-noi1095-4136639-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टेंट गोदाम में लगी आग, सारा सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टेंट गोदाम में लगी आग, सारा सामान जलकर राख
विज्ञापन
- सेक्टर-70 में बैंक्वेट हॉल परिसर में हुआ हादसा, जानी नुकसान नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-70 स्थित बैंक्वेट हॉल परिसर के अंदर टेंट गोदाम में सोमवार देर रात आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। राहत की बात ये रही कि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। उधर, अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गोदाम में भारी मात्रा में ज्वलनशील टेंट सामग्री रखी थी। इस कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे उसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे लग गए। गनीमत यह रही कि जिस समय आग लगी, उस वक्त गोदाम के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।हालांकि, आग में टेंट, कपड़ा, सजावट का सामान समेत अन्य उपकरण पूरी तरह जल गए। प्राथमिक जांच के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है।