फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire broke out in a moving car, two jumped to save lives

Noida News: चलती कार में फिर लगी आग, दो ने कूदकर बचाई जान

Sat, 06 Apr 2024 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a moving car, two jumped to save lives
- ग्रेनो वेस्ट के स्टेलर जीवन सोसाइटी के पास हुई घटना, दकमल की दो गाड़ियों ने पाया काबू
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में स्टेलर जीवन सोसाइटी के पास शनिवार दोपहर चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो लोगों ने किसी तरह बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि उससे पहले कार पूरी तरह जल चुकी थी। थाना बिसरख क्षेत्र के स्टेलर जीवन सोसाइटी के पास से शनिवार दोपहर करीब 1.10 बजे हुंडई वरना कार (डीजल) जा रही थी। गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा जा रही कार में दो लोग सवार थे। अचानक कार में आग लग गई। कार सवार दोनो लोग तुरंत कूद कर बाहर आ गए। देखते ही देखते कार को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि फायर सर्विस की दो गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।

हाल ही में हुए हादसे
नोएडा और ग्रेनो में हाल ही में पांच कारों में आग लगने के मामले सामने आए हैं। बुधवार दोपहर नोएडा सेक्टर-21 के रेड लाइट के पास जा रही होंडा अमेज कार में आग लग गई थी। वहीं मंगलवार शाम को नोएडा सेक्टर-70 के पैन ओसिस सोसाइटी के पास जा टोयोटा इनोवा डीजल कार में आग लग गई थी। वहीं करीब एक सप्ताह पहले सेक्टर-119 स्थित मिलेनियम स्कूल के पास कार में आग लग गई थी। कार चला रही महिला एचआर हेड ने कूद कर अपनी जान बचाई थी। इससे पहले 12 मार्च को सेक्टर-134 स्थित जेपी विशटाउन के पास मारुति सियाज और सेक्टर-69 गढ़ी चौखंडी के पास हुंडई एसेंट कार में आग लग गई थी। इन सभी हादसों में कारें जल गईं लेकिन कोई भी हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed