फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire broke out due to cylinder leak, firefighters saved the lives of two sisters

सिलिंडर लीक होने से लगी आग, दमकल कर्मियों ने बचाई दो बहनों की जान

Sun, 05 Dec 2021 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to cylinder leak, firefighters saved the lives of two sisters
ग्रेटर नोएडा स्थित घर में लगी आग बुझाता दमकल कर्मी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-37 स्थित एक घर में शनिवार रात घरेलू गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। अफरातफरी में दो बहनें घर में ही फंस गईं। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर जान बचाई। परिवार के लोग बेटी की शादी की तैयारी में जुटे थे। उन्होंने दहेज का भी सामान खरीद लिया था। आगजनी में आभूषणों समेत गृहस्थी जलकर राख हो गई। सेक्टर-37 निवासी अब्दुल खां ने बताया कि वह कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करते हैं। हाल ही में उन्होंने 19 वर्षीय बेटी का रिश्ता तय किया है। परिवार के लोगों ने दहेज के सामान खरीदकर घर में रख लिया था।
विज्ञापन

शनिवार रात लगभग 8:30 बजे घरेलू सिलिंडर लीक हो गया। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को नहीं हुई। उनके घर में बिजली का कनेक्शन नहीं है। इस कारण उनकी 19 वर्षीय बेटी आयशा ने मोमबत्ती जलाने के लिए जैसे की माचिस की तिल्ली जलाई। अचानक घर में आग लग गई। इसमें आयशा और उसे बचाने गई छोटी बेटी रुखसाना कमरे में फंस गईं। बाकी लोग जान बचाकर बाहर निकल आए। सूचना पर ईकोटेक-1 फायर स्टेशन के एफसओ इंद्रपाल सिंह, भूपसिंह, अनिल कुमार, शिव सिंह आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों बहनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था। अब्दुल खां ने बताया कि घर में रखे आभूषण का भी पता नहीं चल पाया। जले सामान का गठ्ठर बन गया। इसमें वह आभूषण ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed