फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire broke out at the gate of Bhairava temple near Bharat Mandapam

Noida News: भारत मंडपम के पास भैरव मंदिर के गेट पर लगी आग

Sun, 10 Sep 2023 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out at the gate of Bhairava temple near Bharat Mandapam
बिजली के तारों में लगी थी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबू
विज्ञापन

कोई हताहत नहीं, बारिश की वजह से शार्ट सर्किट से आग की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जी-20 सम्मेलन के बीच रविवार सुबह भारत मंडपम के नजदीक आग लगने की सूचना से हड़कंप गया। आग प्रगति मैदान के नजदीक भैरव मंदिर के गेट पर लगी थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के अलावा पुलिस व दूसरी एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं। दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कुछ ही देर बाद आग पर काबू भी पा लिया गया। आग गेट पर मौजूद बिजली के तारों में लगी थी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बारिश के दौरान शार्ट सर्किट की वजह से तारों में आग लगने की आशंका है। बिजली विभाग को बुलाकर तारों को दुरुस्त कर दिया गया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि भैरव मंदिर भारत मंडपम के नजदीक सड़क के दूसरी ओर है। सुबह करीब 7.01 बजे टीम को सूचना मिली कि भैरव मंदिर के मुख्य गेट पर आग लग गई है। सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया। चंद ही मिनटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। किसी सुरक्षाकर्मी ने ही अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी थी। पांच मिनट के भीतर कनॉट प्लेस से गाड़ी मौके पर पहुंच गई। हालांकि, प्रगति मैदान में छह गाड़ियां मौजूद थीं, लेकिन उन्हें बैठक स्थल के लिए सुरक्षित रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed