{"_id":"68f9269df65723c3a503cd97","slug":"fire-breaks-out-in-water-plant-goods-worth-lakhs-burnt-na-news-c-224-1-ori1005-136011-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वाटर प्लांट में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वाटर प्लांट में लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
फोटो - 06 आग से प्लांट में जला सामान। संवाद
- फोटो : काव्य पाठ करता कवि।
कुठौंद। दीपावली के दिन वाटर प्लांट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने आग की लपटों को देख इसकी सूचना संचालक को दी। संचालक ने सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का सामान जल गया। कारणों का पता नहीं चल सका है।
कुठौंद कस्बा निवासी रूप सिंह बावली रोड पर वाटर प्लांट पर सोमवार की देर रात आग लग गई। संचालक ने आग पर काबू पाया, लेकिन उसमें रखी प्लास्टिक की दो टंकी, 150 कैंपर, 200 प्लास्टिक बोतल, दो वाटर फिल्टर, कोल्ड करने वाली मशीन जलकर राख हो गई।
इस घटना की जानकारी डायल 112 तथा अग्निशमन एवं राजस्व विभाग को दी गई। थाना प्रभारी अरुण राय का कहना है कि जांच की जा रही है।
इटइया के मजरा पनहेरा में किसान निवासी नंदराम प्रजापति जानवरों का पालन करते हैं। सोमवार की रात उसने घर के पास बनी झोपड़ी में चार बकरियां, भैंस व पड़िया बांध दी। रात करीब एक बजे पटाखों से उठी चिंगारी उसके झोपड़ी के छप्पर में गिर गई। इससे आग लग गई धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हादसे में चार बकरियों और पड़िया जल गईं। भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। किसान ने बताया आग से उसका करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।