{"_id":"6b0bc0ba890ff661f9020677","slug":"fire-breaks-out-in-the-office-of-a-mall-restaurant-in-greater-noida-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: ओमेक्स एनआरआई सिटी मॉल के रेस्टोरेंट ऑफिस में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: ओमेक्स एनआरआई सिटी मॉल के रेस्टोरेंट ऑफिस में लगी आग, लाखों का सामान जला
Sun, 29 Nov 2026 11:42 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:42 AM IST
सार
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग कार्यालय में लगी थी। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास स्थित ओमेक्स एनआरआई सिटी मॉल में रविवार को शाही दावत रेस्टोरेंट के कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना से मॉल परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग कार्यालय में लगी थी। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, मीडिया सेल का का कहना है कि शनिवार रात ओमेक्स मॉल (एनआरआई सिटी मार्केट) स्थित एक दुकान में अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फायर सर्विस की टीम द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
