फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire breaks out in shopping complex of Greater Noida Eco Village-One

Video: ग्रेनो इको विलेज-वन की शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी आग, अचानक निकली चिंगारी तेल में गिरी; स्टॉल जलकर राख

Wed, 31 Jan 2024 09:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 31 Jan 2024 09:45 PM IST
सार

इको विलेज वन सोसाइटी के बाहर कई स्थानों पर छोटे-छोटे फूड या अन्य चीजों के स्टॉल लगे हैं। बुधवार करीब साढ़े चार बजे अचानक एक फूड स्टॉल में आग लग गई। 

विज्ञापन
Fire breaks out in shopping complex of Greater Noida Eco Village-One
ग्रेटर नोएडा इको विलेज-वन कॉमप्लेक्स में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-वन सोसाइटी के शॉपिंग कॉम्पलेक्स में बुधवार दोपहर को फूड स्टॉल में आग लग गई। दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने का कारण बताया जा रहा है। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

इको विलेज वन सोसाइटी के बाहर कई स्थानों पर छोटे-छोटे फूड या अन्य चीजों के स्टॉल लगे हैं। बुधवार करीब साढ़े चार बजे अचानक एक फूड स्टॉल में आग लग गई। लोगों ने बताया कि फूड स्टॉल में कर्मचारी बिजली का काम कर रहे थे। उसी समय अचानक चिंगारी निकली और नीचे तेल रखा होने के कारण उसने आग पकड़ ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आग फूड स्टॉल की लकड़ियों में तेजी से लगती चली गई। पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई आग पर काबू नहीं किया जा सका। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

इस बीच आग, सिलेंडर तक पहुंच गई और दुकान से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग ने दमकल का गाडी मौके पर भेजी गई। आग पर काबू पाया। इकोटेक-3 फायर स्टेशन प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पानी डालकर आग को बुझाया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट की सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed