{"_id":"6a11c35688284e56b50c861f","slug":"fire-breaks-out-in-plastic-shed-in-district-court-premises-noida-news-c-23-1-lko1064-95573-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला न्यायालय परिसर में प्लास्टिक शेड में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला न्यायालय परिसर में प्लास्टिक शेड में लगी आग
विज्ञापन
फोटो
अधिवक्ताओं के चैंबर तक पहुंचने से पहले दमकल ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका, कोई जनहानि नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को अधिवक्ताओं के चैंबर के पास बने प्लास्टिक शेड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि आग अधिवक्ताओं के चैंबर तक नहीं पहुंच पाई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक जिला न्यायालय के गेट नंबर-3 से अधिवक्ताओं के चैंबर तक आने-जाने के लिए टीन शेड लगाया गया है। इस पर प्लास्टिक की चादर डली हैं, ताकि धूप और बारिश से बचाव हो सके। शनिवार दोपहर भीषण गर्मी के बीच अचानक शेड में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शेड के ऊपर पेड़ों की सूखी पत्तियां जमा थीं और वहीं से बिजली के तार भी गुजर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से पहले सूखी पत्तियों में आग लगी और बाद में इसने शेड को भी अपनी चपेट में ले लिया।
इस बीच न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूरजपुर फायर स्टेशन के प्रभारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि बिजली का तार गिरने से आग लगी थी। 10 मिनट में आग पर काबू लिया गया था।