{"_id":"6a58e52b79682f8bd90d535a","slug":"fire-breaks-out-in-migsun-ultimo-societys-shaft-major-accident-averted-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100324-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी की शाफ्ट में लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी की शाफ्ट में लगी आग, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
- 20वीं मंजिल से 12वें फ्लोर तक फैला धुआं और आग, मेंटेनेंस टीम ने दमकल पहुंचने से पहले पाया काबू
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ओमिक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसायटी में बुधवार देर रात करीब एक बजे टावर-3 की शाफ्ट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय अधिकांश निवासी अपने फ्लैटों में सो रहे थे। परिसर में कुत्ता टहला रहे एक व्यक्ति की नजर शाफ्ट से उठती आग की लपटों पर पड़ी। शोर मचाने पर लोगों की नींद खुली और निवासी घरों से बाहर निकल आए।
जानकारी के अनुसार टावर-3 की 20वीं मंजिल पर शाफ्ट में लगी आग इंटरनेट केबल समेत अन्य वायरिंग में फैल गई और देखते ही देखते 12वीं मंजिल तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि इससे पहले ही मेंटेनेंस टीम ने बिजली आपूर्ति बंद कर सोसाइटी में लगे अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझा दी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
शाफ्ट में आग लगने के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। निवासियों ने कहा कि सोसाइटी में पहले भी आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन बिल्डर प्रबंधन ने स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक सुधार कराने की मांग की है।टावर में करीब 210 फ्लैट हैं। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।