{"_id":"69c93c5410c9f8f43809ac65","slug":"fire-breaks-out-in-migson-ultimo-society-flat-no-appliances-work-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91105-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, एक भी उपकरण नहीं चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, एक भी उपकरण नहीं चला
विज्ञापन
लोगों का आरोप, मेंटेनेंस प्रबंधन से कोई नहीं पहुंचा, स्प्रिंकलर और अग्निशामक यंत्र नहीं चले। पाइपलाइन में से पानी नहीं निकाला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में रविवार दोपहर एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आरोप है कि आग को बुझाने के लिए मेंटेनेंस प्रबंधन से कोई नहीं पहुंचा। फ्लैट में आग से बचाव के लिए लगाए गए उपकरण भी नहीं चले। निवासियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। उसके बाद मेंटेनेंस कार्यालय में जाकर विरोध जताया।
सोसाइटी निवासी नितिन ने बताया कि सन-2 टावर में कुछ छात्र फ्लैट नंबर 505 में किराये पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे फ्लैट के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ जिसके कारण सोफे ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई।
आग के कारण फ्लैट में लगा पंखा, सोफा अन्य समान जल गया। इस दौरान फ्लैट में आग से बचाव के लिए लगाए गए उपकरण स्प्रिंकलर नहीं चले। आरोप है कि अग्निशामक यंत्र भी नहीं चला। इस कारण छात्रों का अधिक नुकसान हुआ। पाइपलाइन के जरिये भी पानी डालने का प्रयास किया गया लेकिन उसमें से पानी नहीं निकाला। इसके बाद लोगों ने बाल्टी से ही पानी डालकर आग को बुझाया। ऐसे में आग बुझाते समय नितिन के हाथ भी जल गए। वही, मेंटेनेंस कर्मचारियों मदद के लिए भी फ्लैट में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं मामले में मिग्सन ग्रुप के मीडिया प्रभारी का दावा है कि फ्लैट के अंदर बैचलर्स हुक्का पी रहे थे जो न केवल गैरकानूनी है बल्कि वहां रहने वाले लोगों के लिए असुरक्षित भी है। ऐसी गतिविधियों को तुरंत रोका जाना चाहिए। इस तरह की परेशानी पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।