Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire breaks out in basement of Tower 19 at La Residencia society in Greater Noida West

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ला रेजिडेंसिया सोसायटी के बेसमेंट में आग, धुआं देखकर मची अफरा-तफरी; दमकल ने पाया काबू

Sat, 14 Nov 2026 04:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Nov 2026 04:29 PM IST
सार

 ग्रेनो वेस्ट के ला रेसिडेंशिया सोसायटी के निर्माणाधीन टावर के भू-तल में आग लग गई। आग लगने का कारण लघु परिपथ बताया जा रहा है, जिससे प्लास्टिक पाइपों से धुआं निकला। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Fire breaks out in basement of Tower 19 at La Residencia society in Greater Noida West
बेसमेंट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की ला रेसिडेंशिया सोसायटी में शनिवार शाम एक निर्माणाधीन टावर के बेसमेंट में आग लग गई। बेसमेंट में पड़े कूड़े और प्लास्टिक के पाइपों में आग लगने से उठे धुएं ने पूरी सोसायटी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते धुआं सोसाइटी के टावरों और आसपास के क्षेत्र में फैल गया। इससे सोसाइटी के निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब चार बजे बिसरख थाना क्षेत्र स्थित ला रेसिडेंशिया सोसाइटी के एक निर्माणाधीन टावर के बेसमेंट में अचानक आग लग गई। बेसमेंट में निर्माण कार्य से संबंधित सामान के साथ कूड़ा और प्लास्टिक के पाइप पड़े हुए थे। आग ने इन सामानों को अपनी चपेट में ले लिया। प्लास्टिक के पाइप और कूड़ा जलने से काफी धुआं उठने लगा। 
विज्ञापन


कुछ ही देर में धुआं पूरी सोसाइटी में फैल गया। इससे लोग घबरा गए और अपने फ्लैटों से बाहर निकलकर घटना की जानकारी लेने लगे। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तीन फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में उस पर काबू पा लिया। आग निर्माणाधीन टावर के बेसमेंट तक ही सीमित रही। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed