फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire at District Civil Hospital, patients admitted to Kovid Center succumbed

जिला नागरिक अस्पताल में आग, कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों का दम घुटा

Sat, 22 May 2021 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Fire at District Civil Hospital, patients admitted to Kovid Center succumbed
नगीना। मांडीखेड़ा स्थित जिला नागरिक अलआफिया अस्पताल में शनिवार शाम करीब पांच बजे वार्ड दो के बीच पड़े बायोवेस्ट व अन्य कचरे में आग लगने से अफरातफरी मच गई। धुएं के कारण पहली मंजिल पर स्थित कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों का दम घुटने लगा। ऐसे में आनन-फानन उन्हें आपातकालीन वार्ड में भर्ती किया गया है। इतना ही नहीं चाइल्ड केयर वार्ड में भर्ती बच्चों को भी दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। धुएं के कारण एक दो बच्चों और तीन कोरोना मरीजों की हालत नाजुक हो गई। हालांकि वे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शाम करीब 5 बजे अचानक धुआं उठने लगा। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। इससे पहले कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। धुएं के कारण कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों का दम घुटने लगा, वहां अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों व तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। कोरोना मरीजों को आपातकालीन वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा, वहीं चाइल्ड केयर वार्ड में भर्ती बच्चों को अन्य वार्ड में ले जाया गया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल की पहली मंजिल पर कोविड सेंटर व इसके नीचे के वार्ड में बच्चे भर्ती थे। जांच में पता चला कि वार्ड दो के बीच बायोवेस्ट व अन्य कूड़ा पड़ा था और अस्पताल में मरम्मत का कार्य चल रहा है। संभवत: वेल्डिंग करते समय चिंगारी से आग भड़क गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड सेंटर में भर्ती 15 मरीजों को जल्द ही वार्ड से निकाल लिया गया। इनमें से 2-3 की हालत नाजुक थी, लेकिन खतरे से बाहर है। सभी को आपातकालीन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मौके पर मौजूद सोनू व सलीम खान ने बताया कि अचानक से आग लगी और चारों तरफ धुआं दिखाई दे रहा था। कोविड सेंटर में भर्ती कोरोना मरीजों की चीख हमें सुनाई दे रही थी। वे बचाओ बचाओ की आवाज लगा रहे थे। वार्ड का दरवाजा फटाफट खोलकर सभी को निकाला गया है। अन्य मरीजों और तीमारदारों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। नगीना थाना प्रभारी हरि सिंह ने बताया कि सवा पांच बजे मांडीखेड़ा अस्पताल से किसी डॉक्टर का फोन आया। इसके बाद मैं तुरंत मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड को भी बुलवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed