फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR will be lodged against schools running without recognition, fine of Rs 1 lakh will be imposed

Noida News: बगैर मान्यता चल रहे स्कूलों पर होगी एफआईआर, लगेगा एक लाख का जुर्माना

Sun, 06 Jul 2025 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against schools running without recognition, fine of Rs 1 lakh will be imposed
फिर भी नहीं माने तो हर दिन 10 हजार रुपये वसूलेगा विभाग, खंड शिक्षा अधिकारियों को सत्यापन करने का निर्देश
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूलों पर बेसिक शिक्षा विभाग लगाम कसने की तैयारी में है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। स्कूल प्रबंधन पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बावजूद स्कूल संचालित होता है तो 10,000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का सत्यापन करने का निर्देश दिया है।
बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि जांच में कोई स्कूल बिना मान्यता चलता मिला या मान्यता प्राप्त स्कूल की शाखा बिना मान्यता के चलती मिली तो खंड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई और सीआईएससीई के स्कूलों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर कई शिकायतें बिना मान्यता के स्कूल संचालित होने की मिली हैं। उनका सत्यापन कराकर कार्रवाई की गई है। अब पूरे जिले में अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बीईओ से कहा है कि बिना मान्यता चल रहे स्कूलों की रिपोर्ट जल्द सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन बिंदुओं पर होगी जांच
अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों की जांच के लिए कमेटी भी बनाई गई है।
स्कूल की मान्यता कब और किस संस्था से हुई।
स्कूल की यदि शाखा है तो उसकी पृथक मान्यता प्राप्त है या नहीं।
मान्यता और संस्था (सोसाइटी) का नवीनीकरण।
अग्निशमन विभाग की एनओसी की वैधता और बच्चों की सुरक्षा मानकों की स्थिति की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed