{"_id":"69da5e197ba97cf1d7057282","slug":"fir-registered-in-road-accident-case-noida-news-c-1-noi1095-4151871-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क हादसे के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क हादसे के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे के मामले में प्राथमिकी दर्ज
नोएडा। डीएनडी टोल प्लाजा के पास पांच फरवरी को कार की टक्कर से घायल हुई स्कूटी सवार युवती के मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इलाज में व्यस्त होने के कारण देरी से शिकायत दी गई थी।
कोतवाली फेज-1 पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली पालम निवासी अक्षय यादव ने पुलिस से शिकायत की है कि पांच फरवरी की रात करीब आठ बजे उनकी बहन सोनल यादव नोएडा से दिल्ली घर जा रही थी। डीएनडी टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले कार चालक तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया। सोनल की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में सोनल सड़क पर गिर गई। उसके सिर, चेहरे व हाथ पैर में चोटे आईं। लोगों ने दिल्ली आश्रम के पास अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से स्वजन एम्स ले गए, जबकि पिछले दिनों सर गंगाराम में चेहरे व दिमाग की सर्जरी कराई। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो