{"_id":"6a4a4ec24ab931867d093e83","slug":"fir-registered-against-nine-people-for-illegal-mining-grnoida-news-c-23-1-lko1064-99309-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अवैध खनन में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अवैध खनन में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
दादरी संवाद। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नई बस्ती बैरंगपुर गांव के न्यू नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन कार्य चल रहा है, जिसकी शिकायत करने पर व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि संदीप भाटी भारतीय किसान यूनियन बलराज में हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि नई बस्ती बैरंगपुर गांव न्यू नोएडा की प्लानिंग में है। गांव के कई किसानों को धमकाकर उनके नाम पर दोबारा मिट्टी उठाने का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है, जिसकी वीडियो एवं फोटो पीड़ित के पास है। किसानों के हित में शासन द्वारा योजना बनाई गई थी, जिसका दुरुपयोग किया जा रहा है। जब मामले की शिकायत की तो पीड़ित संदीप भाटी पर लाठी-डंडे व पिस्टल से हमला किया गया। घटना में दीपक, सुशील, करतार, प्रवीण खंडेलवाल, सुशील नागर व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।