फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR registered against 200 people

Noida News: डूब क्षेत्र में बिजली के लिए धरने पर बैठे किसान समेत 40 नामजद समेत 200 पर प्राथमिकी

Sun, 27 Sep 2026 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 200 people
बिजली बहाली की मांग को लेकर सेक्टर 123 में भारतीय किसान परिषद के बैनर तले प्रदर्शन करते डूब क्ष
- यातायात बाधित करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। डूब क्षेत्र में बिजली की मांग को लेकर धरने पर बैठे 40 नामजद समेत 200 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत पर्थला फ्लाईओवर के पास रोड के किनारे डूब क्षेत्र में नए विद्युत कनेक्शन दिलाने की मांग को लेकर 6 सितंबर से भारतीय किसान परिषद की ओर से धरना प्रदर्शन जारी है। आरोप है कि इस दौरान लाउडस्पीकर पर भड़काऊ भाषण दिए जा रहे थे और सड़क जाम किया जा रहा था। जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी।
पर्थला चौकी प्रभारी अंकित शर्मा ने आरोप लगाया कि 13 सितंबर को बिना अनुमति के सड़क जाम करने से आवागमन बाधित हुआ। इसके साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया और भगदड़ मच गई। इस दौरान वहां तैनात पुलिस बल के साथ मारपीट और धक्का मुक्की भी की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल और अधिकारियों ने प्रयास किया। आरोप है कि प्रदर्शन में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की।
विज्ञापन


इनके नाम दर्ज हुई प्राथमिकी
प्राथमिकी में सुखबीर खलीफा के अलावा उदल यादव, जतन यादव, जयवीर यादव, कुंवरपाल प्रधान, सोनू, बबली शर्मा, विनय पांडेय, विकास झा, रेनू देवी, अनुसूइया तिवारी, विभूति भूषण मिश्रा, पूजा गुप्ता, रामदीन यादव, आशादेवी, आशा गौतम, वर्षा, मुन्नी, मीरा, राजेंद्र कश्यप समेत 40 लोगों को नामजद किया गया है। इनके अलावा करीब 200 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चौकी प्रभारी की शिकायत के आधार पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिहाज से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। -मनीषा सिंह, एडीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed