{"_id":"5e445b838ebc3ee5b6562d1e","slug":"fir-on-teacher-if-student-cheat-grnoida-news-noi4917652101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बो ्ड परीक्षा में नकल कराने वाले शिक्षकों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बो ्ड परीक्षा में नकल कराने वाले शिक्षकों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वाले शिक्षकों पर होगी एफआईआर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। जिला स्तर पर गठित एक समिति इन फुटेज पर नजर रखेगी। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक या संबंधित स्टाफ नकल कराते पकड़े गए तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिलाधिकारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नकल रोकने के लिए अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद में 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को सात जोन एवं 16 सेक्टरों में बांटा गया है। बोर्ड परीक्षा दो पालियों में सुबह 8 से 11.15 बजे तक तथा दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक होगी। कुल 38,869 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे, जिसमें हाईस्कूल के 20,803 तथा इंटर के 18,066 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा के दौरान जोनल और सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि नकल करने पर बच्चों पर क्या कार्रवाई हो सकती है इसके बारे में उन्हें जानकारी दी जाए। ताकि सभी छात्र अपनी तैयारी के साथ बिना नकल के परीक्षा देने पहुंच सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा संपन्न कराने में जिला प्रशासन पूरी तरह उनके साथ है, लेकिन यदि किसी केंद्र व्यवस्थापक या अन्य स्टाफ की तरफ से नकल कराने का प्रयास किया जाता है तो जिला प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।