{"_id":"5d5b00838ebc3e89cd66ed09","slug":"fir-on-116-noida-news-noi455956913","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करने वाले 116 लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करने वाले 116 लोगों पर केस
Tue, 20 Aug 2019 01:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-81 स्थित सलारपुर खादर में प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करने वाले 116 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि सभी जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण के अवर अभियंता की तहरीर पर कोतवाली फेज टू पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वर्क सर्किल सात के अवर अभियंता सुंदर लाल ने शिकायत की थी कि सलारपुर खादर नोएडा प्राधिकरण का अधिसूचित गांव है।
विज्ञापन
प्राधिकरण की अर्जित व नियोजित भूमि है। करीब 116 लोगों ने खसरा नंबर 240म, 241म, 242म, 224, 225, 226, 227, 228,229, 200, 201, 257, 258, 267, 274, 275, 276 पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है।
विज्ञापन
एक मंजिला मकान बनाकर लोग रह रहे हैं। साथ ही ककराला में भी प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगोें पर कोतवाली फेज टू में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, कोतवाली सेक्टर-49, सेक्टर-117 में ग्रीन बेल्ट पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकान व मकान बनाने वाले 5 लोगों पर भी एफआईआर दर्ज हुई है। सेक्टर-117 के खसरा नंबर 116, 117, 119 पर विक्रम सिंह, सोनू, बिरजू, गजराज व प्रेमपाल ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है।