{"_id":"698cadb148740b8dbf0569b0","slug":"fir-lodged-in-case-of-molestation-of-wife-noida-news-c-23-1-lko1064-87524-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पत्नी से छेड़छाड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पत्नी से छेड़छाड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की भोला कॉलोनी में व्यक्ति ने पड़ोसी के घर काम करने वाले शख्स पर उसकी पत्नी के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। दंपति से मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मोहम्मद आरिफ, उसकी पत्नी अमरीन, बहन अफरीन, जीजा आजाद और फैजान समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित का आरोप है कि मोहम्मद आरिफ के मकान में काम करने वाला फैजान उसकी पत्नी के साथ आए दिन गंदे इशारे करता था। दंपती ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मोहम्मद आरिफ ने पास में रखा फर्सा उठा लिया और जान से मारने की धमकी दी। गली में घेरकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि मोहम्मद आरिफ और उसके जीजा आजाद ने पीड़ित की पत्नी को निर्वस्त्र और उसके निजी अंगों को छूने की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।