{"_id":"6a087d42ce78b0f7700a75af","slug":"fir-lodged-for-posting-misleading-post-on-police-action-in-labour-violence-grnoida-news-c-1-noi1095-4289595-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रमिक हिंसा में पुलिस की कार्रवाई पर भ्रामक पोस्ट डालने पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रमिक हिंसा में पुलिस की कार्रवाई पर भ्रामक पोस्ट डालने पर प्राथमिकी
विज्ञापन
- मजदूर बिगुल दस्ता के फेसबुक पेज पर अपमानजनक पोस्ट डालने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। वेतन वृद्धि को लेकर शहर में हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन मामले में नोएडा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर मजदूर बिगुल दस्ता के फेसबुक पेज पर भ्रामक पोस्ट डालने पर साइबर क्राइम थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मीडिया सेल में तैनात उपनिरीक्षक सुखदेव सिंह की ओर से दी दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान पता चला कि कुछ लोग 13 अप्रैल को हुई हिंसा के वीडियो को एडिट कर प्रसारित कर रहे हैं। इससे श्रमिकों को फिर से उकसाने की कोशिश की जा रही थी। वहीं बिगुल दस्ते के फेसबुक पेज से लगातार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जबकि पुलिस कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई कर रही है। इस तरह से पुलिस की गलत छवि पेश की जा रही है। इससे समाज में भ्रम व असमंजस की स्थिति है। इससे पुलिस की प्रतिष्ठा व छवि खराब की जा रही है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि साइबर थाने में दो फेसबुक अकाउंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।