Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR against 60 BLOs and 7 supervisors for negligence in FIR Against SIR

SIR In Greater Noida: लापरवाही बरत रहे 60 बीएलओ और सात सुपरवाइजरों पर FIR; डीएम के आदेश पर एक्शन

Sat, 22 Nov 2025 11:00 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Nov 2025 11:00 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में बार-बार चेतावनी के बावजूद काम नहीं करने वाले 60 बीएलओ और सात सुपरवाइजरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
FIR against 60 BLOs and 7 supervisors for negligence in FIR Against SIR
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरत रहे 60 बीएलओ और 7 सुपरवाइजरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अफसरों ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 32 के तहत विभिन्न थानों में मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि उच्च अफसरों के बार-बार आदेश के बाद भी बीएलओ काम नहीं कर रहे थे। 

विज्ञापन


जिले की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। 4 दिसंबर तक सभी मतदाताओं का सत्यापन कर गणना प्रपत्र भरवाना है, लेकिन काफी बीएलओ काम नहीं कर रहे हैं। शुरूआत से ही सभी को नोटिस जारी करने के साथ वेतन रोकने की चेतावनी दी जा रही है। कई पर कार्रवाई भी हो चुकी है, लेकिन उसके बाद भी बीएलओ और सुपरवाइजर लापरवाही बरत रहे हैं। काम नहीं कर रहे है। साथ ही उच्च अफसरों के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर शनिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर 60 बीएलओ और 7 सुपरवाइजरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दादरी विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने इकोटेक-वन थाने में 32 बीएलओ व एक सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विधानसभा नोएडा की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पुनरीक्षण का कार्य में लापरवाही, उदासीनता के साथ साथ उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अवहेलना पर 11 बीएलओ व छह सुपरवाइजर के खिलाफ दादरी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। वहीं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जेवर ने जेवर कोतवाली में 17 बीएलओ के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed