फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR against 12 named and 15 unidentified persons in rioting and firing case, 3 arrested

Noida News: बलवा, फायरिंग मामले में 12 नामजद, 15 अज्ञात पर एफआईआर, 3 गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
FIR against 12 named and 15 unidentified persons in rioting and firing case, 3 arrested
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के लहरा रोड पर बृहस्पतिवार की रात दो समुदायों के बीच हुई सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग, पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षाें के उपद्रवियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया है। 12 उपद्रवियों को नामजद किया गया है जबकि 15 उपद्रवी अज्ञात दर्शाए गए है। घटना के बाद पुलिस उपद्रवियों के घरों पर दबिशें दे रही है। शांति व्यवस्था के लिए पीएसी और पुलिस पिकेट तैनात की गई है।
विज्ञापन

सोरोंजी कोतवाली निरीक्षक जगदीश चंद्र ने मनोज बघेल एवं मुकीस अहमद के पक्षों के मोहम्मद रियाज, मुकीस अहमद, शहनाज, मोजिम, अमजद, आजम, शादाब, नाजिम, वीरपाल, विष्णु, मनोज बघेल, सक्षम मौर्य को नामजद किया है जबकि 15 लोग अज्ञात दर्शाए हैं। इंस्पेक्टर ने एफआईआर में दोनों पक्षों पर फायरिंग, पथराव कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। फायरिंग और पथराव से इलाके में बाजार बंद हो गया और लोग घरों में कैद हो गए। काफी देर तक दो पक्षों में आमने-सामने की फायरिंग से दहशत का आलम बना रहा। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के अलावा 7 सीएलआर एक्ट, बलवा सहित संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तीन नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों में मोहम्मद रियाज, मुकीस अहमद एवं शहनाज को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। उनसे भी पूछताछ हो रही है। 8 लोगों को शांतिभंग की धाराओं में पाबंद किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी अंकिता शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था विवाद का कारण
कासगंज। लहरा रोड पर बृहस्पतिवार की शाम मुकीस अहमद अपनी स्कॉर्पियो कार को बैक कर रहा था। कार का पिछला टायर मनोज कुमार के पैर पर चढ़ गया। इस पर मनोज ने गाड़ी आगे बढ़ाने और देखकर बैक करने को कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और उपद्रव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed