फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fintech City to be developed on the lines of GIFT City; four companies have come forward.

Noida News: गिफ्ट सिटी की तर्ज पर बनेगी फिनटेक सिटी, चार कंपनियां आईं आगे

Wed, 08 Jul 2026 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Fintech City to be developed on the lines of GIFT City; four companies have come forward.
- यमुना सिटी के सेक्टर-11 में फिनटेक सिटी को किया जाना विकसित, संशोधित आरएफपी जारी कर सकता यीडा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। वित्तीय संस्थाओं को ही एक छत के नीचे लाने के लिए यीडा सेक्टर-11 में फिनटेक सिटी विकसित करेगा। गुजरात के गिफ्ट सिटी की तर्ज पर यहां इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाना है। इसके लिए चार कंपनियां आगे आई हैं। यीडा में इन कंपनियों के प्रजेंटेशन भी हो चुके हैं। अब अगली बोर्ड बैठक में इसके लिए प्रस्ताव रख विकास शुरू करने के लिए मंजूरी यीडा लेगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनियों ने अपने प्रजेंटेशन में कुछ नए प्रस्ताव भी दिए हैं। इसमें ग्लोबल फिनटेक की संभावनाओं के आकलन करने के अलावा यहां आवासीय गतिविधियां भी योजना में शामिल करने की सलाह है। अब इन सुझावों को शामिल कर संशोधित आरएफपी को आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। अभी यीडा की योजना यहां प्रमुख वित्तीय व बैंकिंग संस्थाओं को अपने बिजनेस ऑफिस शुरू करने के लिए प्लग एंड प्ले तकनीक से जगह उपलब्ध कराया जाना था। फिनटेक सिटी में निवेश करने वाली कंपनियों को अलग से लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होगी। करीब 750 एकड़ जमीन में तीन चरण में यहां आर्थिक गतिविधियां शुरू की जानी हैं।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले फिनटेक सिटी के विकास के लिए आरएफपी प्राधिकरण ने जारी की थी। इसके लिए चार कंपनियां सामने आईं। अब कंपनियों के प्रजेंटेशन के बाद संशोधित आरएफपी जारी करने के लिए विचार यीडा कर रहा है। इसके लिए बोर्ड से मंजूरी जरूरी होगी। ऐसे में कंपनियों के सुझाव के साथ इसके लिए प्रस्ताव अगली बोर्ड बैठक में रखा जा सकता है। 15 जुलाई को यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed