{"_id":"61cca25d7c126454dd446f3c","slug":"fine-collected-under-encroachment-campaign-noida-news-noi6240763103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण अभियान के तहत जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण अभियान के तहत जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। शहर में बुधवार को एक बार फिर नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पॉलिथीन बैग रखने, कचरा फेंकने, बगैर मास्क पहने मिले दुकानदारों का चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया। शहर में यह अतिक्रमण अभियान नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता राशिद के नेतृत्व में चलाया गया।
अभियान की शुरुआत नूंह रोड तहसील के सामने से की गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सभी अपने अपने प्रतिष्ठानों से खुद ही सामान हटाने लगे। तावडू नगर पालिका जे ई राशिद ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे से जाम की स्थिति बनी रहती थी। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने वालों की भी कड़ी जांच की गई। पॉलीथिन के इस्तेमाल करने वाले व इधर-उधर कूड़ा डालकर जलाने वाले 17 दुकानदारों का चालान कर 8 हजार 500 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया। वहीं, अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा भी बगैर मास्क के मिले 13 दुकानदारों से 6500 जुर्माना वसूला गया। बुधवार की दोपहर नगर पालिका प्रशासन की टीम के साथ पुलिस बल को देखकर कई दुकानदारों ने खुद ही सामान हटा लिया। दुकानों के बाहर सड़क पर रखे गए सामान को जब्त कर ट्रैक्टरों में भरकर नगर पालिका कार्यालय ले जाया गया। नगर के नूंह रोड से शुरू हुआ अभियान लखपत चौक तक चला। इस अवसर पर नगर पालिका करमचारी, नमन मेहंदीरत्ता अनिल कुमार विजय कुमार अशोक कुमार नीरज यादव व राकेश कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।