फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Final list released for admission to undergraduate courses in DU

डीयू : स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए अंतिम सूची जारी

Wed, 11 Sep 2024 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
Final list released for admission to undergraduate courses in DU
-9731 सीटों के सापेक्ष 10743 सीटें आवंटित की गई
विज्ञापन


-आवंटित सीटों में ईसीए, स्पोर्ट्स, वार्ड कोटे व प्रदर्शन आधारित प्रोग्राम की सीटें भी शामिल

-सीट आवंटन प्रक्रिया में 22310 छात्र मिड एंट्री के माध्यम से दाखिला रेस में शामिल हुए थे

-सूची के दाखिले संपन्न होने के बाद सीटें खाली रहने पर उन्हें भरने की प्रक्रिया शुरू होगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए अगस्त में शुरु हुई दाखिले की रेस अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। डीयू ने बुधवार को पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार दाखिले के लिए अंतिम व तीसरी सीट आवंटन सूची जारी कर दी। विभिन्न कॉलेजों के विभिन्न कोर्सेज में खाली पड़ीं 9731 सीटों के लिए इस सूची में 10743 सीटें आवंटित की गई हैं। इसमें ईसीए, स्पोट्र्स, वार्ड कोटा व प्रदर्शन आधारित प्रोग्राम की सीटें भी शामिल है।

अब इस सूची के आधार पर छात्र 13 सितंबर तक अपनी सीट को स्वीकार कर सकते हैं। जबकि फीस का भुगतान 15 सितंबर तक किया जा सकता है। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर उन्हें भरने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। बुधवार शाम को जारी की गई तीसरी सूची के तहत 10743 छात्रों को सीट आवंटित की गई है। इससे पहले छात्रों को मिड एंट्री का विकल्प दिया गया था। जिसके माध्यम से दाखिले की रेस में 22310 नए छात्र शामिल हुए हैं। तीसरे राउंड से पहले तक डीयू में 71600 सीटों के लिए 73320 दाखिले हो चुके हैं। जबकि 44312 छात्रों ने अपनी सीट से संतुष्ट होकर उसे फ्रीज कर चुके हैं।
विज्ञापन

डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि इस सूची के तहत ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) स्पोर्ट्स व सीडब्ल्यू (सशस्त्र बलों), वार्ड कोटा, प्रदर्शन आधारित प्रोग्राम की सीटों को आवंटन किया गया है। क्या इसके बाद भी दाखिले के और राउंड होंगे, इस पर उन्होंने कहा कि यह इस राउंड के संपन्न होने के बाद सीटें बचने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। उम्मीद है कि इसी राउंड तक जितने आवंटन किए गए हैं छात्र उन्हें स्वीकार कर लेंगे। वहीं, यदि छात्र आवंटित सीट को स्वीकार नहीं करते तो वह सिस्टम से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed