फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Film producer's son commits double murder in Ballu Kheda village

दोहरा हत्याकांड: फिल्म निर्माता पिता की अय्याशी से परेशान था बेटा, फावड़े से काटकर उतारा था मौत के घाट

Sun, 10 Sep 2023 12:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 10 Sep 2023 12:50 PM IST
सार

बल्लूखेड़ा गांव के निर्माणाधीन फिल्म स्टूडियो में सो रहे फिल्म निर्माता विक्रमजीत (42) और रिश्ते के चाचा सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी रामकुमार (58) की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Film producer's son commits double murder in Ballu Kheda village
greater noida murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बल्लू खेड़ा गांव में फिल्म निर्माता व रोडवेज कर्मी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। फिल्म निर्माता के बेटे ने ही की दोहरे दोनों की फावड़े से काटकर हत्या की थी। हत्यारोपी बेटे ने बताया कि पिता की अय्याशी के शौक से पूरा परिवार परेशान था। इसलिए पिता की हत्या करने के लिए गया था, लेकिन पिता के साथ दूसरी चारपाई पर सो रहा सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी रामकुमार पिता पर हमला करते वक्त नींद से जाग गया। इसलिए उस पर भी हमला कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


फावड़े से किए थे कई वार
बल्लूखेड़ा गांव के निर्माणाधीन फिल्म स्टूडियो में सो रहे फिल्म निर्माता विक्रमजीत (42) और रिश्ते के चाचा सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी रामकुमार (58) की हत्या कर दी गई थी। बुधवार रात को फिल्म निर्माता और रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की गर्दन और चेहरे पर फावड़े से सात से आठ वार कर वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


फिल्म निर्माता और रामकुमार में थी गहरी दोस्ती
रामकुमार एक माह पहले सेवानिवृत हुए थे। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। दोनों बेटे शीशपाल और उमेश गांव में ही रहते हैं। वहीं विक्रमजीत कई वर्षों से ग्रेटर नोएडा में रहता था। लगभग 15 वर्ष से पत्नी से विवाद चल रहा था। इस कारण उनका गांव आनाजाना कम था। विक्रमजीत की पत्नी और बच्चे गांव में ही रहते हैं। रामकुमार और विक्रमजीत में गहरी दोस्ती थी। रामकुमार भी स्टूडियो के निर्माण में देखरेख कर रहे थे। यहां तक कि दोनों रात को भी निर्माणाधीन स्टूडियो में सोने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed