फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fighting for opposing the splatter, two arrested

छींटाकशी का विरोध करने पर मारपीट, दो गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fighting for opposing the splatter, two arrested
जेवर में दो समुदाय के बीच हुए पथराव व फायरिंग के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी। - फोटो : Grnoida
जेवर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जेवर में मंगलवार को छींटाकशी का विरोध करने पर समुदाय विशेष के लोगों ने दलितों के साथ जमकर मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर नौ नामजद समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्बे में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब नौ बजे एक समुदाय विशेष के कुछ लोग एक परचून की दुकान के बाहर बैठकर गालियां और छींटाकशी कर रहे थे। तभी मौके पर दलित समाज का युवक हितेश पहुंचा और आरोपियों से ऐसा न करने को कहा और मोहल्ले से चले जाने को कहा। यह सुनकर आरोपियों ने हितेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर पास ही मौजूद वीरू सिंह व अशोक मौके पर पहुंचे। दोनों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया। इस बीच आरोपियों ने मोहल्ले कंबुहान निवासी अपने साथी शरीफ, हउन, असगर, मुस्तकीम उर्फ मुरारी, सद्दाम, रिजवान, जुनेद, इरशाद, कलुआ और चार पांच अज्ञात लोगों को बुला लिया। उनके पास फरसा, सरिया और छुरा था। आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान मामूली पथराव भी हुआ।
विज्ञापन

हमले में वीरू सिंह, अशोक और हितेश को गंभीर चोटें आई। परिजनों ने सभी घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वीरू सिंह का आईसीयू में उपचार चल रहा है। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित के भाई अमित की शिकायत पर नौ नामजद सहित कुल 14 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपी जुनेद व कलुआ को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव को लेकर कस्बे में पुलिस बल तैनात
घटना के बाद से कस्बे में तनावपूर्ण माहौल है। तनाव को देखते हुए कस्बे में पुलिस बल तैनात किया गया है। एडीसीपी विशाल पांडे, एसीपी जेवर रूद्र कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कुछ लोग दुकान पर बैठ कर अभद्र भाषा और गाली गलौज कर रहे थे। इसके विरोध को लेकर झगड़ा हुआ है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर एससीएसटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज गया है। बाकी की भी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।
विशाल पांडे, एडीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed