फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fighting and stone pelting with wedding guests, five injured

Noida News: बरातियों से मारपीट व पथराव, पांच घायल

Mon, 22 Jan 2024 02:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting with wedding guests, five injured
बरातियों से मारपीट व पथराव, पांच घायल
विज्ञापन

पांच आरोपियों पर केस, चढ़त के दौरान हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

रबूपुरा। क्षेत्र के फलेदा गांव में कुछ लोगों ने चढ़त के दौरान बरातियों से मारपीट कर दी। विरोध करने पर पथराव भी किया, जिसमें दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में पांच बराती घायल हो गए। इन्हें पलवल के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दुल्हन के पिता की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

फलेदा गांव निवासी हरिलाल की बेटी की बरात हरियाणा के पलवल निवासी रवि के बेटे प्रवीण से तय हुई। शनिवार को पलवल से बरात गांव में आई। रात करीब 10 बजे बरात चढ़त की रस्म चल रही थी तो उसी दौरान गांव के कुछ लोग जबरदस्ती बरातियों के साथ आकर नाचने-गाने लगे। इससे अव्यवस्था हुई तो बरातियों ने विरोध किया। इस पर गांव के युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। इसके बाद बरातियों पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

इसमें बराती सोनू, ठाकुर लाल, छत्रपाल, कृष्ण व हरिलाल कामत घायल हो गए। बरात के साथ चल रही दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दुल्हन के पिता हरिलाल की तहरीर पर पुलिस ने अपने गांव के ही संदीप, मुकेश, गौरव, पवन व विशाल उर्फ गणेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शामली में रैली निकालते विश्व हिन्दू परिषद व संघ के कार्यकर्ता

शामली में रैली निकालते विश्व हिन्दू परिषद व संघ के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed