फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fight between two groups in the open market, many injured

Noida News: सरे बाजार दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

Sat, 04 Apr 2026 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Fight between two groups in the open market, many injured
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

दनकौर। दनकौर के दीनदयाल तिराहे पर शनिवार दोपहर पारसौल गांव के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे, सरिया चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बीच बाजार हिंसा होते देखलोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार पारसौल गांव के कुछ युवक शनिवार दोपहर दीनदयाल तिराहे पर पहुंचे। तभी दूसरा पक्ष भी वहां आ गया। रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, शनिवार देर शाम तक इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed