फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fight between students

Noida News: पुलिस चौकी के सामने छात्रों में चले लाठी डंडे, एक घायल

Wed, 13 Aug 2025 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
fight between students
दनकौर। बिहारीलाल इंटर कॉलेज के बाहर बुधवार को छात्रों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में शाम तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली। कस्बा चौकी के आसपास बिहारीलाल, एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल, डिग्री कॉलेज आदि कई स्कूल हैं। इस स्कूलों में कस्बे व गांवों से 2 हजार से अधिक बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। मुख्य चौराहे पर स्कूलों की छुट्टी के बाद लगने वाले जाम व बच्चों के आपस मारपीट के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहारीलाल स्कूल प्रबंधन ने स्कूल की बिल्डिंग में ही चौराहे की तरफ पुलिस अधिकारियों को चौकी बनाने के लिए जगह देकर चौकी का निर्माण तक कराया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बाद भी चौकी पर तैनात पुलिस लापरवाही बरत रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed