फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fierce fire in Mahindra car showroom

Greater Noida: शोरूम की छत पर वर्कशॉप में लगी आग, थार और स्कोर्पियो जलीं

Mon, 08 May 2023 01:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 08 May 2023 01:23 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में स्थित महिंद्रा के शोरूम में भीषण आग लगने की खबर है।

विज्ञापन
Fierce fire in Mahindra car showroom
आग में जली गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के साइट-4 स्थित महिंद्रा के शोरूम की छत पर बने वर्कशॉप में आग लग गई। सोमवार दोपहर लगी आग में वर्कशॉप में खड़ी एक्सीडेंटल थार और स्कॉर्पियो जल गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग शोरूम के नीचे हिस्से तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप दुबे ने बताया कि सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे महिंद्रा के शोरूम में आग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। आग छत पर स्थित वर्कशॉप में लगी थी। वहां एक्सीडेंटल कार खड़ी की जाती है। आगजनी के दौरान यहां कई कारें खड़ी थीं।
विज्ञापन


दमकलकर्मी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दो वाहन जल चुके थे। पूछताछ में पता चला कि दोनों वाहन एक्सीडेंटल थे, इसके चलते शोरूम की छत पर खड़े थे। वहां एक कर्मचारी काम भी कर रहा था। लेकिन आग कैसे लगी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। आग लगने का कारण पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed