{"_id":"5f8c97e98ebc3e9b861caa5e","slug":"fierce-fire-in-junk-warehouse-found-in-6-hours-noida-news-noi543341087","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, 6 घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, 6 घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, 6 घंटे में पाया काबू
नोएडा। सेक्टर-7 के ई-ब्लॉक में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब 6 घंटे में आग पर काबू पाया। आसपास के घरों और फैक्ट्रियों को भी बचा लिया गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की पड़ताल और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-7 के ई-ब्लॉक में मैसर्स दीपक ट्रेडर्स नाम से कबाड़ का गोदाम है। शनिवार रात करीब ढाई बजे गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने 12 दमकल वाहनों को बुलाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। गोदाम में पुराना सामान होने के कारण आग और तीव्र होती गई। इसे देखते हुए गोदाम के आसपास के घरों और फैक्ट्रियों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाला गया। दमकल की टीम ने आसपास की फैक्ट्रियों में आग की लपटें नहीं पहुंचने दीं।
सामने नहीं आया गोदाम मालिक
इस घटना के बाद भी गोदाम का मालिक अग्निशमन विभाग के सामने नहीं आया, जबकि अधिकारी रविवार को दिनभर उसका पता लगाते रहे। पुलिस को भी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस गोदाम मालिक का पता लगाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि गोदाम में फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं था और अग्निशमन मानकों का उल्लंघन हो रहा था।
विज्ञापन
सूचना पर तुरंत टीम ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। गोदाम के एक तरफ रिहायशी क्षेत्र में रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया, वहीं दूसरी तरफ की फैक्ट्रियों में रखे सामान को हटाकर जलने से बचाया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
- अरुण कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी