फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsfdgfdg

Noida News: तहसील कर्मचारियों से परेशान व्यक्ति ने आत्मदाह का किया प्रयास

Thu, 27 Mar 2025 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
fgsfdgfdg
फोटो:------------------
विज्ञापन

तहसील कर्मचारियों से परेशान एक व्यक्ति ने अपने ऊपर छिड़का पेट्रोल

-सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर की घटना, पुलिस व कर्मचारियों ने रोका
-डूब क्षेत्र की जमीन को चल रहा है कोर्ट केस, उसी में जानकारी नहीं मिलने से नाराज था पीड़ित
-घटना के बाद तहसील की टीम ने पीड़ित को दी पूरी जानकारी, जिला न्यायालय में विचाराधीन है केस

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिस व अन्य कर्मचारियों ने व्यक्ति को पकड़ लिया। पीड़ित तहसील सदर के कर्मचारियों की कार्यशैली से परेशान था। साथ ही उसकी जमीन के केस से जुड़ी पत्रावली गायब करने का पीड़ित ने आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस की मौजूदगी में एसडीएम सदर ने पीड़ित से बात की और केस से जुड़ी पूरी जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की जमीन का केस अभी जिला न्यायालय में विचाराधीन है।

लखनावली गांव निवासी वेदपाल के पिता तेजवीर के नाम से डूब क्षेत्र में जमीन थी। वर्ष 2013 में इसमें से कुछ जमीन नोएडा के लोगों को बेच दी थी। इसका बैनामा भी किया। जमीन पर कुछ प्लॉट भी काटे गए। पिता की मौत के बाद वेदपाल ने वर्ष 2018 में सदर तहसील के तहसीलदार की कोर्ट में केस डाला और बैनामा को गलत बताकर खारिज करने की अपील की। जिस पर तहसीलदार कोर्ट ने वेदपाल के पक्ष में फैसला सुनाकर केस बैनामा खारिज कर दिया। दूसरे पक्ष ने इस फैसले को एडीएम प्रशासन की कोर्ट में चुनौती दी। नवंबर, 2024 में एडीएम कोर्ट ने अपील को खारिज कर दिया। उसके बाद से पीड़ित तहसील के चक्कर लगा रहा है। वहीं हाल ही में तहसील से लेखपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। टीम के साथ दूसरे पक्ष के लोग भी थे। इस बात से वेदपाल परेशान था। साथ ही तहसील से मदद नहीं मिलने के कारण नाराज था। परेशान होकर बृहस्पतिवार को वह पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचा। वहां अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम सदर चारूल यादव का कहना है कि जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले ही दूसरे पक्ष ने कुछ जमीन का हिस्सा किसी तीसरे को बेच दिया। इसका बैनामा कर दिया गया। वेदपाल इस बात से दुखी था। जमीन का बैनामा कराने के संबंध में किसी कोर्ट से स्थगन का आदेश नहीं है। तहसील की टीम आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायत का निस्तारण करने मौके पर पहुंची थी। संबंधित व्यक्ति ने बैनामा कराने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने और सुरक्षा देने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी संबंधित व्यक्ति से पूछताछ चल रही है। उच्च अफसरों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed