{"_id":"6a049e0b25dec4f583096854","slug":"fgsfdg-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-6827-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खनन माफिया का विरोध करना पड़ा भारी, पूर्व प्रधान को पिस्टल दिखा धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खनन माफिया का विरोध करना पड़ा भारी, पूर्व प्रधान को पिस्टल दिखा धमकाया
विज्ञापन
फोटो....
-रात में खेतों से कर रहे थे मिट्टी का अवैध खनन, पूर्व प्रधान की फसल रौंदी, प्रधान ने किया विरोध
-अधिकारियों से शिकायत करने पर भी नहीं हुई कार्रवाई, सीएम पोर्टल पर की है शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। यमुना सिटी के रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर जादौं में एक पूर्व प्रधान ने खनन माफिया पर अवैध खनन का आरोप लगाया है। आरोप है कि सोमवार रात को अंधेरे में धड़ल्ले से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। जब पूर्व प्रधान ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। महमदपुर जादौं के पूर्व प्रधान संजय सिंह ने बताया कि 11 मई की रात को वह बुलंदशहर से दवा लेकर लौट रहे थे। वह दूगली गांव के नाले के पास ही पहुंचे थे कि उन्होंने देखा उनके खेत से होकर अवैध खनन करने वाले डंपर गुजर रहे हैं। वह तुरंत अपने घर पहुंचे और अपने भाई को लेकर अपने खेत पहुंचे। डंपर लगातार उनके खेत से गुजर रहे थे और उनके गन्ने की फसल को नष्ट कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पूर्व प्रधान ने बताया कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर और सीएम हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सूचना दी। आरोप है कि देर रात तक पुलिस उनके पास नहीं पहुंची।
अधिकारियों ने भी नहीं की कोई कार्रवाई : पूर्व प्रधान संजय ने बताया कि उन्होंने एसडीएम जेवर को फोन करके सारे मामले की जानकारी दी। कई बार फोन करने के बाद भी एसडीएम ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टाअवैध डंपर की फोटो खींचकर उन्हें भेजने की बात कही। काफी देर बाद रात में जब पुलिस टीम उनके पास पहुंची तो उन्हें सुबह तक इंतजार करने को कहा। सारी रात डंपर उनके खेत से गुजरते रहे और गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया।
सीएम पोर्टल पर पूर्व प्रधान ने की शिकायत : पूर्व प्रधान संजय ने बताया कि इस मामले में अधिकारी कार्रवाई करने से पीछे हट रहे हैं। माफिया उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने इस मामले में सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।